फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Will bring 350 booths out of C grade in Lok Sabha constituency

हाथरस : लोकसभा क्षेत्र के 350 बूथों को सी ग्रेड से बाहर लाएंगे

Tue, 14 Jun 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Will bring 350 booths out of C grade in Lok Sabha constituency
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले बूथों को मजबूत करने के लिए भाजपा आलाकमान ने योजना तैयार की है। इस योजना पर आला कमान की ओर से मिलने वाले निर्देशों पर अमल होगा। हाथरस लोकसभा क्षेत्र में साढ़े तीन सौ बूथ सी ग्रेड की सूची में शामिल हैं। इन बूथों को ए और बी ग्रेड की सूची में लाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि मेहनत करेंगे।
बूथों के डाटा को खंगलाने का कार्य जिला स्तर पर शुरू हो गया है। इसके आधार पर जनप्रतिनिधि बूथों की खाक छानेंगे। लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। उल्लेखनीय है कि जिले के भाजपा के पदाधिकारी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकार के सफल प्रयोग को आधार बनाकर पदाधिकारी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसके अलावा महिला और योजनाओं के लाभार्थियों को आगे भी साधे रखने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस लोकसभा में साढ़े तीन सौ बूथ सी ग्रेड की सूची में शामिल है। यह ऐसे बूथ हैं, जहां भाजपा को शत-प्रतिशत वोट नहीं मिलता है। अब इन बूथों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि वोटरों को साधने के साथ भाजपा के पक्ष में लामबंद करेंगे।

इसके लिए सांसद को 250 बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी। 50-50 बूथों की जिम्मेदारी विधायकों को मिलेगी। इन बूथों पर जनप्रतिनिधि मेहनत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि लोकसभा में 350 बूथ ऐसे हैं, जो सी ग्रेड की सूची में हैं। इन बूथों को पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मदद से ए व बी ग्रेड में लाने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed