{"_id":"5e8cb25a8ebc3e6fd92a7984","slug":"hathras-wife-gave-poison-to-husband-condition-serious-hathras-news-ali230872195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पत्नी ने पति को दिया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पत्नी ने पति को दिया जहर, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक युवक को उसकी पत्नी ने जहर खिला दिया। इस युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालांकि इस युवक को उसकी पत्नी ने जहर क्यों खिलाया, इसे लेकर अभी तक पूरा मामला स्पष्ट नहीं है। इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा कायम नहीं कराया गया है।
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे इगलास अड्डा निवासी एक 25 वर्षीय युवक को बेहोशी की हालत में लेकर उसकी मां व फुफेरा भाई जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर दोनों ने बताया कि युवक को उसकी पत्नी ने खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया है।
जिससे उसकी हालत खराब हो गई। जिसे लेकर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट इस मामले में दर्ज नहीं कराई गई थी।