{"_id":"6140e9108ebc3e7ac07588f8","slug":"hathras-when-the-pm-came-to-aligarh-there-was-vigilance-in-hathras-too-hathras-news-ali273185463","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अलीगढ़ में आए पीएम तो हाथरस में भी रही सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अलीगढ़ में आए पीएम तो हाथरस में भी रही सतर्कता
विज्ञापन
हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलीगढ़ दौरे के मद्देनजर कार की चेकिंग करती पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पड़ोसी जिले अलीगढ़ में प्रधानमंत्री सहित अन्य वीआईपी के आगमन के चलते यहां पुलिस-प्रशासन बेहद चौकन्ना रहा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
मंगलवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित अन्य वीआईपी अलीगढ़ में आए थे। इससे पहले ही पुलिस-प्रशासन खासा सतर्क था। खुफिया तंत्र भी अलर्ट मोड पर था। सड़कों पर वाहनों की चेकिंग की गई।
होटल, ढाबों और धर्मशाला के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी चेकिंग की गई। जिले की सीमाओं पर भी पुलिस बल ने चेकिंग की और संदिग्ध वाहनों के अलावा लोगों से भी पूछताछ की गई। तलाशी भी ली गई। संवाद