{"_id":"6244aa467557f215e77c815d","slug":"hathras-what-kind-of-skill-is-this-in-3277-only-107-youth-got-employment-hathras-news-ali2881822178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ये कैसा कौशल, 3277 में सिर्फ 107 युवाओं को ही मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ये कैसा कौशल, 3277 में सिर्फ 107 युवाओं को ही मिला रोजगार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के इरादे से शुरू की गईं कौशल विकास की योजनाएं इस वर्ग की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। जिले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनाओं के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 3,277 युवाओं ने स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनमें से 50 फीसदी से अधिक प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण पूरा भी हो चुका है, लेकिन इनमें से 107 प्रशिक्षित युवाओं को ही रोजगार नसीब हो सका है। यह आंकड़े मिशन के मकसद और इसके तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत यहां जिले में प्रशिक्षण प्रदाताओं के जरिये विभिन्न कार्यों में युवाओं को पारंगत किए जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर या नौकरी मुहैया कराना है। प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन व दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत भी युवाओं को विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
इस प्रशिक्षण का पूरा खर्च शासन वहन करती है। युवाओं को किट भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे युवा आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना में चयनित युवाओं के प्रशिक्षण का खर्चा सेवा प्रदाता एजेंसी के खाते में शासन स्तर से अंतरित कराया जाता है। प्रत्येक कोर्स के लिए अलग-अलग धनराशि निर्धारित है। बाकी युवाओं का मिशन के जरिये रोजगार पाने का सपना अधूरा ही रह गया है। संवाद
विज्ञापन
योजना की स्थिति पर एक नजर
- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत 15 प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 2,847 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत एक प्रशिक्षण प्रदाता के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 220 लोगों को प्रशिक्षण देकर नियुक्ति की तैयारी कराई जा रही है।
- दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत 02 प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 210 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
- जिले में युवाओं को विभिन्न कोर्सों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने वाले युवा रोजगार में पकड़ बना रहे हैं। प्रशिक्षण प्रदाताओं को ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
-फैजान, जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन