{"_id":"65b6a625e15ea8706d072153","slug":"hathras-weather-update-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: ठंड से ठिठुरे लोग, धूप से भी नहीं मिली राहत, चलती रहीं सर्द हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: ठंड से ठिठुरे लोग, धूप से भी नहीं मिली राहत, चलती रहीं सर्द हवाएं
Mon, 29 Jan 2024 12:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:38 AM IST
सार
28 जनवरी की सुबह लोग घर से बाहर निकले तो चारों ओर घने कोहरे की चादर तनी हुई थी। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट चलाकर वाहन चलाते हुए दिखे। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड से रहात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
ठंड से अलाव तापते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सुबह कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
28 जनवरी की सुबह लोग घर से बाहर निकले तो चारों ओर घने कोहरे की चादर तनी हुई थी। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट चलाकर वाहन चलाते हुए दिखे। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड से रहात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सर्द हवाओं से लोगों का हाल बेहाल रहा। पशु पक्षी भी ठंड के कारण परेशान रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। ठंड के कारण लोग घर से बाहर निकलने से बचते हुए दिखे। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखी। कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकले। शाम होते ही मौसम में नमीं बढ़ गई। अंधेरा होते ही लोग अपने घरों को निकल गए।
विज्ञापन