फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Weather Forecast Update Today people shivering due to fog and freezing cold

Hathras Weather: कोहरे और गलन भरी ठंड से ठिठुरे लोग, जन जीवन प्रभावित, अभी और गिरेगा पारा

Thu, 28 Dec 2023 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 05:51 PM IST
सार

हाथ्ररस में सुबह से लेकर शाम तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गलन भरी ठंड और सर्द हवाओं से लोग परेशान दिखे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते हुए नजर आए। भारतीय मौसम विभाग (आईएम.डी) के अनुसार 29 दिसंबर के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
Hathras Weather Forecast Update Today people shivering due to fog and freezing cold
घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 28 दिसंबर को कोहरे और सर्द हवाओं से सर्दी का सितम बढ़ गया। पूरा जिला कोहरे की चादर तले दबा रहा। गलन भरी ठंड व सर्द हवाओं से जन जीवन प्रभावित रहा। लोगों ने ठंठ से बचने के लिए दिनभर हीटर और अलाव का सहारा लिया। शहर का अधिकतम तापमान २५ डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। 

विज्ञापन

तापना

सुबह होते ही जिले में कोहरे की चादर तन गई। गलन भरी ठंड से जन जीवन प्रभावित हो गया। लोगों ने आम दिनों की तुलना में देरी से दिनचर्या शुरू की। गलन भरी ठंठ से लोगों का जीना मुहाल हो गया। दोपहर को भी धूप के दर्शन नहीं  हो सके। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते हुए नजर आए। शहर में कई स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में कोहरे से थोड़ी सी राहत मिली। इसके बावजूद सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। शाम होते-होते ठंड और बढ़ गई। ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया।
विज्ञापन

ठंड में महिलाएं          
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी और गिरेगा पारा
भारतीय मौसम विभाग (आईएम.डी) के अनुसार 29 दिसंबर के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।  रात के तापमान में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। घना कोहरा हो सकता है और 30 दिसंबर से दो-तीन दिन कोहरे में कमी आएगी। एक जनवरी बाद दिन के तापमान में बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed