फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: We will give our vote to the one who gets our road built

हाथरस : जो हमारी सड़क बनवाएगा उसे ही देंगे हम अपना वोट

Sun, 23 Jan 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: We will give our vote to the one who gets our road built
नवींपुर नगला धनसिंह मार्ग । संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नवीपुर नगला धनसिंह मार्ग कई सालों से जर्जर हालत में है। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती है। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। अब इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जो हमारी सड़क को बनवाएगा। उसे ही हम अपना वोट देंगे।
विधानसभा चुनाव की तिथि का एलान होते ही चुनावी चकल्लस तेज हो गई है। लोग सार्वजनिक स्थलों पर अपनी समस्याओं को दूर करने वाले प्रत्याशियों को वोट देने मन बना रहे हैं। शहर के नगला नवीपुर नगला धन सिंह मार्ग की हालत गांव के मार्ग से भी बदतर है।
विज्ञापन

मार्ग के निर्माण के लिए यहां के लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मांग की। इसके बाद कुछ नहीं हुआ है। सबसे खास बात यह है कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो जाता है। लोग मार्ग का सौंदर्यीकरण कराने वाले को ही अपना वोट देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीपुर नगला धनसिंह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इसकी हालत काफी खराब है। इस मार्ग पर हमारा स्कूल है। बच्चों से लेकर आमजन तक तक राह तय करना काफी कठिन है। आज तक किसी ने सुध नहीं ली है। जो इस मार्ग का निर्माण कराएगा उसे ही वोट दिया जाएगा। - नवीन शर्मा, राहगीर।
- इस मार्ग पर जितना आवागमन है, उस हिसाब से मार्ग की हालत गांव के दगरे से भी बदतर है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। जो इस मार्ग की दशा सुधारेगा। उसे ही वोट दिया जाएगा। - महेश दीक्षित, नवींपुर।

- चुनाव के दौरान पार्टियां अपने अपने घोषणा पत्र में तमाम दावे करती है। हकीकत यह है कि पांच साल बीतने के बाद किसी जनप्रतिनिधि ने इस मार्ग की सुध नहीं ली है। इस चुनाव में उसे ही मतदान किया जाएगा जो हमारी सड़क को बनवाएगा। - रामनरायन कौशिक, नवींपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed