फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waterlogging without rain, the street of the mosque is in bad shape

हाथरस : बिन बारिश के जलभराव, मस्जिद वाली गली बदहाल

Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waterlogging without rain, the street of the mosque is in bad shape
हाथरस : श्रीनगर मस्जिद वाली गली में व्याप्त जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्रीनगर स्थित मस्जिद वाली गली में बिन बारिश के ही जलभराव रहता है। नालियाें का गंदा पानी घरों के सामने भरा रहता है। लोगों ने कई बार नगर पालिका जाकर और कई बार जाम लगाकर आक्रोश भी व्यक्त किया है, लेकिन उन्हें जलभराव से मुक्ति नहीं मिल रही।
शहर के मोहल्ला श्रीनगर स्थित मस्जिद वाली गली में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। साथ ही वहां सफाई भी सहीं ढंग से नहीं की जा रही है। इस कारण बिन बारिश के ही जलभराव रहता है। जलभराव के चलते लोगों को अब संक्रामक बीमारियां को डर सता रहा है। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इधर, बिजली की लाइनें जगह-जगह जर्जर होकर झूल रही हैं। इस कारण लोगों को हादसे का डर सताता रहता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन आज तक जलभराव से निजात नहीं मिल सकी है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिन बारिश के गली में जलभराव है। पानी भरा होने की वजह से संक्रामक बीमारियों का डर सताता रहता है। अब बारिश में और जीना मुश्किल हो जाएगा। नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
-टीटू, अहमद
पानी की निकासी के नगर पालिका को इंतजाम करने चाहिए। बिन बारिश के जलभराव होने से गंतव्य की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। गंदगी के चलते सांस लेना भी दूभर है।
-इदू खां
एक तरफ स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है तो दूसरी ओर गंदगी और जलभराव ने जीना मुश्किल कर दिया है। जलभराव के चलते काफी कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

-राशिद अब्बासी
नगर पालिका कोई मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रही है। जलभराव के चलते जीना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गंदगी की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। पानी की निकासी कराई जाए।
- मुन्ने खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed