फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waterlogging in Gijrauli, dilapidated roads cause trouble

हाथरस : गिजरौली में जलभराव, जर्जर सड़कें बनी परेशानी का सबब

Wed, 01 Dec 2021 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waterlogging in Gijrauli, dilapidated roads cause trouble
हाथरस : नगर पालिका में शामिल हुए गांव गिजरौली स्थित एमजी पॉलिटैक्निक के मैदान में भरा गंदा पानी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित गांव गिजरौली दो साल पहले नगर पालिका की सीमा में शामिल हो गया। यहां के लोग ग्रामीण से नागरिक हो गए। यहां के लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें अब नगरीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। जलनिकासी से मुक्ति मिलेगी। नई सड़कें बनेंगी। शहर के रोस्टर के हिसाब से बिजली मिलेगी, लेकिन इन सुविधाओं से लोग अभी भी वंचित हैं।
सबसे ज्यादा गंभीर जलभराव की समस्या है। यहां का पानी एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान में भर जाता है। इसकी साफ-सफाई नहीं हो रही और लोगों को हमेशा संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है। काफी लोगों का कहना है कि उन्हें यह उम्मीद थी कि यहां विकास के काम होंगे लेकिन शहर में शामिल होने का कोई फायदा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

पहले जब यह इलाका ग्राम पंचायत में था तो काम हो जाते थे। अब जब से गिजरौली नगर पालिका में शामिल हुई है। तब से विकास कार्यों ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। गलियां जर्जर हालत में हैं। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पदम सिंह
करीब दो साल पहले गिजरौली को शहर में शामिल किया गया था। इसके शामिल होने पर खुशी हुई थी, लेकिन यहां शहरी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी न होना है।
-रामहरी सिंह।
शहर में शामिल होने के बाद भी गिजरौली में विकास नहीं हो पाया है। जगह-जगह जलभराव व जर्जर सड़कों के कारण राह चलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका प्रशासन को अब विकास पर ध्यान देना चाहिए।
-राधे सिंह
गिजरौली में पानी निकासी के इंतजाम दो साल में भी नहीं हुए हैं। जलभराव से काफी मुश्किलें होती है। नगर पालिका ने प्रकाश व्यवस्था कर दी है, लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य नहीं कराया है।
-सतेंद्र सिंह
गांवों में लाइट काम चल रहा है। सफाई का काम चल रहा है। नल सही हो रहे हैं। ग्रांट न मिलने के कारण निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सके हैं। बड़े विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार हैं। जिन लोगों ने पोखरों पर कब्जा कर लिया है, वह कब्जा हटा लें, ताकि जल निकासी सुचारु हो सके।

-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
यह 11 ग्राम पंचायतों हुई हैं नगर पालिका में शामिल
वाद अठवरिया, परताप, रमनपुर, गढ़ी खंदारी, गढी तमना, लहरा, दयानतपुर, नगला उम्मेद, चिंतापुर, सोखना, हाथरस देहात, तरफरा, अहियापुर, कलवारी, मीतई, कुंवरपुर, गिजरौली, नहरोई, खोंड़ा हजारी, बालापट्टी, मधुगढ़ी, हतीसा भगवंतपुर, नगला नंदू, नगला गजुआ, दयालपुर, दर्शना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed