फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Water was not available from the Amrit scheme, the difficulties definitely increased

हाथरस : अमृत योजना से पानी तो नहीं मिला, मुश्किलें जरूर बढ़ गईं

Sat, 14 May 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Water was not available from the Amrit scheme, the difficulties definitely increased
हाथरस : आवास-विकास कॉलोनी में पानी के लीकेज को रोकने के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकर की अमृत योजना शहर के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया है। इन सड़कों को मानक के हिसाब से दुरुस्त नहीं कराया गया है। पाइप लाइन भी ठीक तरीके से नहीं डाली गई हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की मंशा हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की है। योजना के तहत पाइप लाइन डालने के साथ अलग इलाकों में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है। पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की बेतरतीब खोदाई की गई है, जिससे सड़कों की हालत खराब हो गई है। जिन इलाकों में अमृत योजना से पाइप लाइन डालने का काम किया गया है, वहां के रास्ते अब आसानी से चलने-फिरने लायक नहीं रहे। खासकर रात के अंधेरे में तो इन रास्तों में हुए गड्ढे हादसों का सबब बन जाते हैं।
विज्ञापन

जल निगम निदेशक से मिलेंगे सभासद
शहर में पानी की पाइप लाइन डालने में बरती गई हीलाहवाली को लेकर सभासद दल का प्रतिनिधिमंडल जल्द लखनऊ में जलनिगम के निदेशक से मिलेगा और पेयजल लाइन डालने में मानक की अनदेखी की शिकायत करेगा। सभासदों के पास आए-दिन इस संदर्भ में शिकायतें भी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत योजना शहर के लोगों के लिए जहर साबित हो रही है। जगह-जगह सड़कों की हालत खराब हे। आज तक इन लाइनों से लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है। जिन क्षेत्रों में काम हुआ है, वहां की सड़कें ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं।
-हुकुम चंद्र, विभव नगर
अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने में मानक की अनदेखी की गई है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को सही तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया है। इस कारण शहर की सड़कों की हालत गांव से बदतर हो गई है।
-गिर्राज, इगलास अड्डा
केंद्र सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं के जरिये लाभान्वित कर रही है। सड़कों की हालत बहुत खराब है। पानी भी पर्याप्त नसीब नहीं हो रहा है। पाइपों में लीकेज है।

-विनोद कुमार, आवास-विकास कॉलोनी
अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की जांच खुद डीएम कर रहे हैं। दो बार राज्यमंत्री ने शहर के इलाकों का हाल भी जाना है। अभी तक काफी इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। काफी इलाकों में पानी के कनेक्शन नहीं हुए हैं। वैसे शहर की सड़कों को दुरुस्त कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
-आशीष शर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed