फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Water board meeting, drinking water crisis, emphasis on removing dirt

हाथरस: बोर्ड बैठक में जलभराव, पेयजल संकट, गंदगी दूर करने पर जोर

Fri, 21 Aug 2020 10:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Water board meeting, drinking water crisis, emphasis on removing dirt
हाथरस: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद सभासद व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका के टाउन हॉल में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्तुत किए गए 13 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। इसमें निर्माण, सीमा विस्तार जैसे कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र में जलभराव, पेयजल, गंदगी जैसी समस्याओं को उठाया और इनके निदान की मांग की।
बैठक में नगर में महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ। इसमें यह बताया गया कि कई निर्माण कार्य पूरे करा दिए गए हैं और कई निर्माण के काम अभी चल रहे हैं। नगर से विकास से संबंधी प्रस्ताव में नगर में शासन के निर्देश के अनुरूप वाटर हार्वेस्टिंग का काम कराने, सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर फ्लड लाइट व रंगीन फौव्वारे, ट्री-गार्ड लगवाने, सीवेज फॉर्म पर एक हजार पीपल व बरगद का पौधरोपण करा इनका रख-रखाव करने व अन्य काम कराने, भूमि से जलदोहन पर रोक के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, सरकारी संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने आदि प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका हाथरस की सीमा वृद्धि के लिए अग्रिम कार्रवाई करने, नगर की जलनिकासी के लिए तालाब चौराहे पर पंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम करने का प्रस्ताव पारित हुआ। नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए करारोपण के प्रस्ताव पर भी बोर्ड की बैठक में मोहर लगा दी गई। इसमें कई दुकानों, होर्डिंग्स आदि पर शुल्क बढ़ाने व लगाना शामिल है। यह प्रस्ताव भी पारित हुआ कि नगर पालिका की सीमा में सबमर्सिबल लगाने पर दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहियापुर माहौर बस्ती में बरातघर बनाने के लिए भूमि दान करने, शहर में सफाई में अड़चन आने पर कई पुलिया व नाला निर्माण कराने, दो डीएक्स जेसीबी की मरम्मत कराने, अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित करने, 25 प्रतिशत के अधिक कम वार्षिक मूल्यांकन की पत्रावलियों को कमिश्नर अलीगढ़ मंडल से वापस मंगाने जैसे प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया।
कई सभासदों का कहना था कि उनके यहां इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े हैं और शिकायत के बाद भी इन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा, जबकि कुछ सभासदों का कहना है था पंपिंग स्टेशन ठीक न होने की वजह से कई स्थानों पर जलभराव दूर नहीं हो पा रहा। गड्ढायुक्त सड़क व गंदगी की समस्या को भी सभासदों ने जोर-शोर से उठाया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में ईओ डॉ. विवेकानंद व अन्य अधिकारियों के अलावा सभासद नारायणलाल, संजय सक्सेना, विनोद कुमार कर्दम, निशांत उपाध्याय, सुरेश चौधरी, विशाल दीक्षित, प्रदीप कुमार, प्रमोद शर्मा, विनोद कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

चेयरमैन, ईओ व सभासदों का किया स्वागत
हाथरस। स्वच्छ सर्वेक्षण में मंडल में एक लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले निकायों में मंडल में पहला स्थान प्राप्त करने पर बोर्ड की बैठक के उपरांत नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ईओ व सभासदों को स्वच्छता मिशन की टीम ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर नगर पालिका हाथरस ने 162 वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed