{"_id":"603001858ebc3ee9490db239","slug":"hathras-warning-of-discus-jam-for-petrol-diesel-price-hike-hathras-news-ali256713858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर दी चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर दी चक्का जाम की चेतावनी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जिले में भी लोडर वाहनों के पहिये थम सकते हैं। बीते दिनों ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 14 दिन में दामों में गिरावट नहीं आई तो चक्का जाम किया जाएगा। बैठक में हाथरस से भी पदाधिकारी शामिल हुए। अब ट्रांसपोर्टरों की नजर सरकार पर टिकी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों के लिए सब्जी, अचार, मुरब्बा, हैंडलूम, कारपेट और बर्तन आदि सामान लेकर जाते हैं। सब्जी की भी जिले से अन्य जगह पर खूब आपूर्ति होती है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते रेटों के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबारी खासे परेशान हैं।
डीजल 81 रुपये के करीब पहुंच गया है। पेट्रोल के दाम शतक के पास हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने के कारण महंगाई भी आसमान छू रही है। इस संदर्भ में बीते दिनों ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में पश्चिम यूपी के प्रभारी किशनलाल शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि 14 दिन में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट नहीं आई तो चक्का जाम किया जाएगा।