फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathras ward will develop by one and half crore

1.48 करोड़ से चमकेंगे वार्ड नंबर 14-15            

Sat, 07 Apr 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 07 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
hathras ward will develop by one and half crore
note
हाथरस।  मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अतंर्गत हाथरस की सात परियोजनाओं को शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नगर पालिका परिषद हाथरस की विभिन्न अल्प विकसित बस्तियों में इंटरलाकिंग सड़क और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 148.05 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति शासन स्तर से दी गई है। फिलहाल, निर्माण कार्य के लिए पहली किश्त के रूप में 74.025 लाख की धनराशि जारी भी कर दी गई है।             
विज्ञापन


यह आदेश शासन के विशेष सचिव अनिल कुमार वाजपेयी ने निदेशक राज्य नगरीय विकास अभिकरण लखनऊ को भेजा है। डीएम हाथरस को भी आदेश की एक प्रति भेजी गई है, जिसमें कहा गया है कि इस धनराशि से नगर पालिका परिषद हाथरस में पहली परियोजना में 19.16 लाख से वार्ड नंबर 14 बालापट्टी में गौरीशंकर के मकान से अजीत के मकान तक, मुन्ना खां के मकान से राजू के मकान तक, मुन्ना के मकान से बुद्धसेन के मकान तक और ओमवती के मकान से मुनेश के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी परियोजना में 12.01 लाख से वार्ड नंबर 14 में बालापट्टी में अब्दुल कमीम के मकान से सतीश के मकान तक तथा सतीश के मकान से राजन के मकान तक इंटर लाकिंग और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। तीसरी परियोजना के तहत 46.42 लाख से वार्ड नंबर 15 माहेश्वरी कॉलोनी में सुरेंद्र के मकान से गिरीश के मकान तक, श्यामवीर के मकान से अमित के मकान तक, राजकुमार के मकान से अनिल के मकान तक, धर्मवीर के मकान से राजन के मकान तक इंटरलाकिंग और नाली निर्माण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चौथी परियोजना के तहत 26.60 लाख से वार्ड नंबर 15 देव बिहार कॉलोनी में भगवान सिंह के मकान से बिजली खंभे तक, कालीचरन के मकान से संतोष के मकान तक, कालीचरन के मकान से उदयवीर के मकान तक कार्य होगा। पांचवी परियोजना में 31.60 लाख से वार्ड नंबर 15 फूल नगर कॉलोनी में शकील के मकान से किशनलाल के मकान तक, हलीम के मकान से जितेेंद्र के मकान तक, जितेंद्र के मकान से मानिकचंद्र के मकान तक, मानिकचंद के मकान से गोदाम तक तथा छोटे के गोदाम से आजाद के मकान तक इंटरलाकिंग और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।


छठवीं परियोजना के तहत 8.40 लाख से वार्ड नंबर 15 फूलनगर कॉलोनी में रामहरी के मकान से देवेंद्र के मकान तक और सातवीं परियोजना में 3.86 लाख से वार्ड नंबर 15 फूलनगर कॉलोनी में शेर सिंह के मकान से सुरेश के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed