फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Voting took place in 36 wards of seven gram panchayats

हाथरस : सात ग्राम पंचायतों के 36 वार्डों में हुआ मतदान

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Voting took place in 36 wards of seven gram panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों सदस्यों के रिक्त पदों पर मतदान को लेकर जिला प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में पूरी तरह निगरानी बनाए रहे ।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर शनिवार को मतदान कराया गया। उपचुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से नामांकन लिए गए थे। इन नामांकनों के सापेक्ष ज्यादातर सभी पदों पर निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की सात ग्राम पंचायतों के 36 वार्डों में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसे लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अमला सतर्क रहा। मतदान केंद्रों पर होने वाली हर गतिविधि के बारे में नजर रखी गई। वहीं व्हाट्सअप व अन्य माध्यमों से मतदान प्रतिशत व अन्य रिपोर्ट ली गई। जिले में हुए मतदान की पल-पल की रिपोर्ट भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। उच्चाधिकारी भी संबंधित तैनाती अधिकारियों से मतदान संबंधी रिपोर्ट को लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने देखे बिर्रा और लढ़ौता के मतदान केंद्र
सासनी। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव के दौरान शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने क्षेत्र के गांव बिर्रा और लढ़ौता के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए निर्देशित किया। मतदाताओं से भी भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के 26 वार्डों में कुल 60 फीसदी मतदान हुआ।

एसपी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक करते हुए इस बारे में शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। दो गज की दूरी अवश्य बनाए रखें। भीड़ से बचें। एसपी ने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह अनुशासन, संयम और अच्छा आचरण बनाए रखते हुए किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी पर कोई टीका टिप्पणी न करें। किसी भी समस्या के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस को सूचित करें। एक-दूसरे से समन्वय स्थापित करें। किसी भी छोटी या बड़ी घटना के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ जमा न होने दें। ड्यूटी में लगे कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed