{"_id":"61afb43b42eedb203d5b3be6","slug":"hathras-voting-on-the-posts-of-vacant-pradhan-and-panchayat-member-on-20-hathras-news-ali2800097171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रिक्त प्रधान व पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रिक्त प्रधान व पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान 20 को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधानों व उनके सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए डीएम रमेश रंजन ने अधिसूचना जारी की है। जिले में दो ग्राम प्रधान और 23 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होना है। डीएम ने बताया कि दोनों पदों पर नाम निर्देशन पत्र को 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक जमा किया जा सकेगा।
नाम निर्देशन पत्राें की समीक्षा का 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। नाम 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक व प्रतीक आवंटन उसी दिन तीन बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। मतदान 20 दिसंबर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 21 दिसंबर सुबह 8 बजे कार्य की समाप्ति तक होगी।
ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के रिक्त स्थानों, पदों पर निर्वाचन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण के साथ निर्वाचन अधिकारी आठ दिसंबर को सार्वजनिक सूचना निर्गत की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किए जाने के बाद आठ दिसंबर से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन
उप निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायतों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्हन आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित विकास खंड मुख्यालय से होगी।