फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Voter card delivered from door to door, take oath to vote

हाथरस : घर-घर पहुंचाएं वोटर कार्ड, मतदान की दिलाएं शपथ

Fri, 04 Feb 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Voter card delivered from door to door, take oath to vote
सिकंदराराऊ विकास खंड प्रांगण में बैठक को संबोधित करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ/हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से जिला प्रशासन लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है। साथ ही बैठकें भी कर रहा है। इसी क्रम में डीएम रमेश रंजन ने विकासखंड सिकंदराराऊ के प्रांगण में बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सेवक ग्राम प्रधान तथा कोटेदारों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के अनुसार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर जागरूक करने, मतदान की शपथ दिलाने व मतदाता पर्ची का वितरण शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि आज के समय में मतदान का प्रतिशत कम होना बहुत ही खेद का विषय है। शहरी क्षेत्र में युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को अभी भी जानकारी का अभाव रहता है कि उनका वोट किस बूथ पर अथवा मतदाता सूची पर कहां पर अंकित है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सर्वे के दौरान एवं मतदाता पर्ची वितरण में यह सुनिश्चित करें कि जिस मतदाता की पर्ची है, कोशिश करें कि पर्ची उसी को दी जाए। प्रत्येक बूथ लेवल पर बीएलओ, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक टीम भावना के तरीके कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में दर्ज सभी लोगों द्वारा इस बार मतदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में है, परंतु उनके पास वोटर कार्ड नहीं हैं तो वह आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों और डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड।
भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र के माध्यम से अपना मतदान कर सकते हैं।
सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है और मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके और दिव्यांग मतदाताओं को यह भी जानकारी देनी है कि उनको बूथ तक ले जाया जाएगा।
एसडीएम सिकंदराराऊ वेद सिंह चौहान ने कहा कि बीएलओ और पंचायत सेवक को मतदाता सूची उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अनुसार उनको मतदाता के घर-घर जाकर सर्वे करना है कि कितने मतदाता बाहर रह रहे हैं तथा कितने मतदाता ऐसे हैं, जो सुबह काम पर जाते हैं और शाम तक वापस आ जाते हैं।

इसकी पूरी सूची तैयार कर तहसील स्तर पर उपलब्ध कराई जानी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, कोटेदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed