{"_id":"60f074498ebc3ed0173279e2","slug":"hathras-virtual-appearance-of-the-four-accused-in-the-daughter-case-hathras-news-ali268201947","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया प्रकरण के चारों आरोपियों की हुई वर्चुअल पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया प्रकरण के चारों आरोपियों की हुई वर्चुअल पेशी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की वर्चुअल पेशी हुई। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तिथि नियत की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ हुई वारदात काफी सुर्खियों में रही थी। पीड़िता ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में चारों आरोपी रवि, रामू, लवकुश व संदीप अलीगढ़ जेल में बंद हैं। सीबीआई इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
बृहस्पतिवार को इस मामले में विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) सुनवाई हुई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता महीपाल सिंह के अलावा सीबीआई के वकील भी कोर्ट पहुंचे। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता भी कोर्ट पहुंचे। वहीं चारों आरोपियों की वर्चुअल पेशी हुई। इस मामले में अब 29 जुलाई को सुनवाई होगी।