फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Viral attack in village Kukgarawan and Garhi Chinta, many sick

हाथरस : गांव कुकरगवां और गढ़ी चिंता में वायरल का वार, कई बीमार

Sun, 02 Oct 2022 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:01 AM IST
सार

कहीं तो पूरा परिवार ही बीमार पड़ा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी हरकत में नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग की तरफ से मच्छरों को मारने के लिए किसी भी दवा का छिड़काव नही किया गया है। गांव गढ़ी चिंता में मंजू देवी (48), सुनीता देवी (38), ओमवती (74), भावना (12), देवेश (18) के अलावा अन्य परिवारों में भी बीमार पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Hathras: Viral attack in village Kukgarawan and Garhi Chinta, many sick

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

मौसम के बदलाब के साथ ही क्षेत्र में बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में शायद ही ऐसा कोई गांव बचा हो जिसमें कोई वायरल बुखार से बीमार न हो। क्षेत्र के गांव कुकरगवां एवं गढ़ी चिंता में तो हालात बहुत खराब हैं। इन गांवों में बुखार से लगभग सभी परिवारों में लोग बीमार पड़े हैं।
इनमें से कुछ परिवारों में से आगरा, खंदौली आदि स्थानों पर जाकर निजी अस्पतालों इलाज करा रहे हैं। कहीं तो पूरा परिवार ही बीमार पड़ा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी हरकत में नहीं आया है। इसका फायदा अप्रशिक्षित चिकित्सक काट रहे हैं। उनके यहां मरीजों की भीड़ लगी है। रक्त जांच करने के बाद यह अप्रशिक्षित चिकित्सक मरीजों को डेंगू बताकर बाहर भेज देते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग की तरफ से मच्छरों को मारने के लिए किसी भी दवा का छिड़काव नही किया गया है। इस कारण हमारे लाखों रुपये इलाज में खर्च हो रहे हैं। गांव कुकरगवां में पायल (16), शिवांगी (19) , शिवम (15) , रजनेश (18) , रीमा (28), छोटी ( 26) , महेंद्र (75), रितु (20) , शिव प्रताप (18) , हरवीर (44) , मुन्नीदेवी (65) , सुमन (42) , मानवेन्द्र (24) , कुलदीप (22) , मोनू (20) , इसी गांव के तिलक सिंह (70) दिल्ली , सर्वेश देवी (40) आगरा एवं विनोद कुमार (57) का खंदौली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव गढ़ी चिंता में मंजू देवी (48), सुनीता देवी (38), ओमवती (74), भावना (12), देवेश (18) के अलावा अन्य परिवारों में भी बीमार पड़े हुए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि दोनों गांवों में चिकित्सकों की टीमें भेजकर बीमार पड़े लोगों को दवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed