फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers of three blocks are not getting the benefit of 243 services

हाथरस : तीन ब्लॉकों के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा 243 सेवाओं का लाभ

Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers of three blocks are not getting the benefit of 243 services
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के तीन विकास खंडों में पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की 243 सेवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के लिए तीन ब्लॉकों में नामित संस्था कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की ओर से लापरवाही बरतने के कारण ग्रामीणों को शहर की ओर से इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आना पड़ रहा है। अभी तक सीएससी की ओर से इन ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों के पंजीकरण नहीं हो सके हैं।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में बने पंचायत सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश सरकार की 243 सेवाओं को लाभ दिए जाने के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। इन सहायकों को वीएलई के रूप में तैनात किए जाने के लिए सीएमएस व सीएससी के माध्यम से पंजीकरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में जिले के ब्लॉक मुरसान, हसायन और सासनी ब्लॉक में पंचायत सहायकों को वीएलई के रूप में पंजीकरण करने के लिए सीएससी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अभी तक सीएससी के जरिये एक भी पंजीकरण नहीं किया गया है। इस कारण यहां के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का ऑनलाइन लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब इस मामले में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने नामित संस्था की लापरवाही को देखते हुए संस्था को बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की तैनाती तो हुई है, लेकिन अभी तक सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन करने के लिए कस्बा में निजी दुकानों पर ही जाना पड़ता है।
-दिगंबर सिंह, पटाखास
पंचायत सहायकों के माध्यम से अभी तक ऑनलाइन योजनाओं को लाभ नहीं मिल पाया है। ग्राम पंचायत से मुरसान में ऑनलाइन फॉर्मों को भरने के लिए जाना पड़ता है।
-हेमंत चौधरी, दाऊदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed