फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers demonstrated for bridge over Kali river

हाथरस : काली नदी पर पुल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Feb 2022 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers demonstrated for bridge over Kali river
हाथरस : काली नदी पर पुल के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कई दशकों से काली नदी पर पुल न बनने के विरोध में गांव गुरैठा सुल्तानपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। इन ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन भी किया।
बता दें कि गांव बाजीदपुर इलाके में काली नदी बहती है। इसके उस पार अलीगढ़ जिले के गंगीरी की सीमा शुरू हो जाती है। क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण प्रतिदिन बाया गंगीरी छर्रा जाते हैं और अपने कृषि उत्पाद वहां पर बेचकर आते हैं। काली नदी पर पुल न बना होने के कारण ग्रामीणों को नाव से नदी पार करके जाना पड़ता है। पुल की मांग उठाते हुए ग्रामीणों को 10 वर्ष हो गए हैं।
विज्ञापन

कई बार पुल बनाने के लिए सर्वे भी किया गया है, लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इसे लेकर ग्रामीणों में हमेशा रोष बना रहता है। चुनाव के समय ग्रामीण सड़क पर आ जाते हैं। पुल की मांग को लेकर के चुनाव के बहिष्कार की घोषणा करते हैं। यह घोषणा इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव के दौरान भी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed