फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Village head shot in enmity, condition critical

हाथरस : रंजिश में ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Village head shot in enmity, condition critical
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान को नामजद लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जलेसर रोड स्थित कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र और पूर्व प्रधान के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को पुष्पेंद्र व देवेंद्र मास्टर के बीच रास्ते से ट्रैक्टर व बाइक को निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस बीच पुष्पेंद्र को नामजदों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल के भाई हरेंद्र की तहरीर के आधार पर देवेंद्र मास्टर व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घायल पूर्व प्रधान का आगरा में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed