फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Video of dislocations in Mursan's Kovid-1 hospital goes viral

हाथरस: मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल

Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Video of dislocations in Mursan's Kovid-1 hospital goes viral
हाथरस: मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में पड़ी गंदगी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे के कोविड-1 अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें संक्रमित व्यक्ति ने प्रशासन पर कोविड-1 अस्पताल में देखरेख न करने का आरोप लगाया है। वीडियो में गंदगी के अंबार दिखाए गए हैं। यहां पर जनरल वार्ड में पानी की बोतल सहित तमाम कूड़ा करकट जमीन पर पड़ा हुआ है।
कोविड-1 अस्पताल में बने हुए शौचालय में गंदगी जमा हो रही है। यहां पर पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। व्यक्ति का आरोप है कि इसकी शिकायत वह स्वास्थ्य विभाग से फोन पर कर चुका है। लेकिन इस और स्वास्थ विभाग का कोई ध्यान नहीं है। मुरसान के इस कोविड-1 अस्पताल का यह वीडियो पहला वायरल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक युवक द्वारा अस्पताल में प्रशासन की लापरवाही उजागर करते हुए वीडियो वायरल किया गया था, उसमें भी कोरोना संक्रमित महिला व पुरुषों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन मरीजों को ठीक होने के बाद में बुधवार को फिर से एक वीडियो मुरसान के कोविड-1 अस्पताल का वायरल हुआ है। इस वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलते हुए अव्यवस्था दिखाई गई है। इस मामले में बुधवार को जब अधिकारियों से बात करनी चाही तो वे जवाब देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed