फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Video of dislocations in Kovid-1 hospital goes viral

हाथरस: कोविड-1 हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं का वीडियो हुआ वायरल

Thu, 18 Jun 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Video of dislocations in Kovid-1 hospital goes viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं का का कुछ लोगों द्वारा एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इधर, अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कुछ लोग बिना वजह आरोप लगा रहे हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं है।
बता दें कि इस समय मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-1 कर दिया गया है। जिसमें जिले के कोरोना संक्रमित लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया जा रहा है। वायरल वीडियो में कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ने स्वास्थ विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों का कहना है कि इस मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में लोगों को ठीक ढंग से पानी नहीं मिल पा रहा है। हॉस्पिटल में मरीजों के नहाने व शौचालय तक के लिए पानी नहीं है। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हॉस्पिटल में मरीजों को जो खाना दिया जा रहा है, वह खाने योग्य नहीं है। इस समय गर्मी भी काफी तेज पड़ रही है। लेकिन इस हॉस्पिटल में कूलर पंखे जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

हॉस्पिटल में कुछ पंखे लगे हुए हैं, वह भी ठीक ढंग से नहीं चल रहे हैं। हाथरस की साकेत कॉलोनी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने 4 वर्षीय बेटे के साथ यहां पर आई हुई है। कुछ दिन पहले बेटे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिसके दौरान वह खुद उसकी देखभाल के लिए साथ में कोविड-1 हॉस्पिटल में आई हुई है। महिला का आरोप है कि इस हॉस्पिटल में जगह जगह पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। साफ सफाई जैसी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इस हॉस्पिटल में आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इस दौरान जब महिला ने हॉस्पिटल स्टाफ से अपने लिए दवा लाने के लिए कहा तो हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा महिला से मना कर दिया गया, कह दिया गया कि यहां पर कोई दवा की व्यवस्था नहीं है। कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती हुए लोगों का आरोप है कि हॉस्पिटल के कुछ स्टाफ द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है।

अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। कुछ लोग अपने घर में जाना चाहते हैं और बिना वजह इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं। आखिर इन लोगों को नियत समय तक तो वहां रुकना ही पड़ेगा। एक-दो लोग ही वहां इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। अन्य किसी मरीज को कोई शिकायत नहीं है। यह सारे आरोप गलत हैं। वहां मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed