फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ventilator in hospitals and oxygen crisis somewhere

हाथरस: अस्पतालों में कहीं वेंटिलेटर तो कहीं ऑक्सीजन का संकट

Wed, 05 May 2021 10:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: ventilator in hospitals and oxygen crisis somewhere
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संसाधनों के अभाव में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ अन्य मरीजों को भी पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा। किसी को बेड, किसी को ऑक्सीजन तो किसी को वेंटिलेटर नहीं मिल रहा। ऐसे में मरीजों के तीमारदार उन्हें बाहर ले जाने पर मजबूर हैं, लेकिन बाहर के अस्पताल भी मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे। ऐसे में मरीज वहां दम तोड़ रहे हैं। हाल में ही शहर के दो नामचीन लोगों की ऐसी ही मौतें हुई हैं।
पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि जिले के स्वास्थ्य महकमे के पास जितने भी वेंटिलेटर हैं, वह चालू कर दिए गए हैं। इसमें कुछ एमडीटीबी कोविड अस्पताल में चालू किए गए हैं तो कुछ के बारे में यह कहा गया था कि वह सासनी और मुरसान के कोविड अस्पतालों में भेज दिए गए हैं, लेकिन स्थिति कुछ और ही है। सासनी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एल-वन अस्पताल घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां के बारे में यह कहा गया कि वहां तीन वेंटिलेटर चालू अवस्था में भेज दिए गए हैं, लेकिन यह भी चालू हालत में नहीं है। अधिकारी भले ही यह दावा करें कि एमडीटीबी अस्पताल में न ऑक्सीजन की कमी है और वेंटिलेटर भी चालू हालत में हैं, लेकिन वहां भी कुछ तीमारदार यह आरोप लगा चुके हैं कि वह भी पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है। शहर के निजी अस्पताल भी ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। वहीं निजी कोविड अस्पतालों में मरीजों के सामने भी ऑक्सीजन का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed