{"_id":"6058d6bf8ebc3ec752290ed3","slug":"hathras-vehicle-kills-bike-riders-woman-dies-sadabad-news-ali259300762","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला पचौरी के पास हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
मथुरा रोड पर सोमवार की दोपहर को हुए हादसे में गांव नौगांव नगला पचौरी के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, लेकिन दुर्घटना में घायल महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।
गांव नगला धांधू (सादाबाद) निवासी बलवीरी देवी (60 वर्ष) पत्नी मुख्त्यार सिंह और रवेंद्र सिंह पुत्र हरदेव सिंह सोमवार की दोपहर को बाइक पर सवार होकर नौगांव से अपने गांव वापस लौट रहे थे तो इस दौरान नगला पचौरी साईं बाबा के मंदिर के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया, जहां से बलवीरी और रवेंद्र को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा जाने के दौरान ही रास्ते में महिला बलवीरी देवी की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। घायल रवेंद्र का उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में बोगेश कुमार पुत्र मुख्त्यार सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। इधर, परिजनों में घटना स्थल पर एबुलेंस के काफी देरी से पहुंचने को लेकर आक्रोश था।
विज्ञापन
अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
सादाबाद। बीएस पब्लिक स्कूल के पास हुई दुर्घटना में बाइक सवार लवकुश पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला भाव सिंह सादाबाद और कन्हैया पुत्र सतीश निवासी टेढ़ी बगिया आगरा घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य दुर्घटना में चिकसौना निवासी महिला अंशिका पत्नी राहुल घायल हो गई। गांव नगला पचौरी निवासी लौंगश्री पत्नी मानिकचंद्र भी दुर्घटना में घायल हो गईं। इन सभी का उपचार सीएचसी पर किया गया।