{"_id":"5debf6cb8ebc3e1bed58b91e","slug":"hathras-vdo-accuses-pd-drda-of-indecency-hathras-news-ali2208422142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: वीडीओ ने पीडी डीआरडीए पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: वीडीओ ने पीडी डीआरडीए पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
वीडीओ ने पीडी डीआरडीए पर लगाया अभद्रता का आरोप
ग्राम विकास अधिकारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ग्राम विकास अधिकारी ने पीडी डीआरडीए पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सीडीओ को ग्राम विकास अधिकारी संघ ने परियोजना निदेशक से माफी मंगवाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि माफी नहीं मांगी जाती है तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि छह दिसंबर को पीडी डीआरडीए एके मिश्र ब्लॉक मुरसान के बीडीओ कार्यालय पहुंचे। वहां मनरेगा से होने वाले कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। पीडी ने ग्राम विकास अधिकारी से तालाब खुदाई के बारे में जानकारी ली। वीडीओ देश दीपक ने बताया कि प्रगति कम होने परा पीडी ने गाल पर चाटा मारने की बात की। इससे नाराज ग्राम विकास अधिकारियों ने अब पीडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले सभी ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन एकत्रित हुए। उन्होंने इस घटना के विरोध में सीडीओ आरबी भास्कर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीडी से माफी मंगवाए जाने की मांग की गई है। माफी नहीं मांगने की दशा में 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला महामंत्री किशन पाल सिंह, दिनेश सिंघल आदि मौजूद थे।