{"_id":"61d9db348fa6122a4a720718","slug":"hathras-vaishya-samaj-did-not-get-chance-after-jagdish-gandhi-dawoodyal-sikandhra-rahu-news-ali2826565200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जगदीश गांधी के बाद वैश्य समाज को नहीं मिला मौका : दाऊदयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जगदीश गांधी के बाद वैश्य समाज को नहीं मिला मौका : दाऊदयाल
विज्ञापन
भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के समक्ष अपनी दावेदारी का पत्र देते व्यापारी नेता
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
वैश्य समाज एवं व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ब्रज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के कासगंज स्थित कार्यालय पर जाकर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सिकंदराराऊ से वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय का जीवन परिचय के साथ प्रार्थना पत्र सौंपा।
दाऊदयाल वार्ष्णेय ने कहा कि जगदीश गांधी के बाद आज तक वैश्य समाज को मौका नहीं मिला है। इसलिए इस बार मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सर्व समाज को साथ लेकर चलता है। एक व्यापारी 100-100 वोटों को प्रभावित करता है।
समाज मे विपिन वार्ष्णेय की स्वीकार्यता है। ऐसे में यदि पार्टी सिकंदराराऊ से विपिन वार्ष्णेय को टिकट देती है तो वे दमदारी से चुनाव लड़कर पार्टी का विजयी बना सकते हैं। विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से भाजपा का मूल वोटर रहा है। लेकिन उचित प्रतिनिधित्व वैश्य समाज को आज तक नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में विष्णु वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, संजीव महाजन, विकास वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता बालाजी, बॉबी वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता, मनीष वार्ष्णेय, मोनी स्वर्णकार आदि।
इधर, विपिन वार्ष्णेय के दावेदारी पेश करने से भाजपा का टिकट मांगने वालों में खलबली मची हुई है। लोगों का कहना है कि विपिन वार्ष्णेय की पत्नी वर्षा वार्ष्णेय नगरपालिका के अध्यक्ष का पद भारी बहुमत से जीत चुकी है। हमेशा से विपिन ने वैश्य समाज को साथ लेकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम किया है।