{"_id":"613cf80b8ebc3e075904769e","slug":"hathras-vaccine-administered-to-beat-corona-hathras-news-ali272933394","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना को मात देने के लिए लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना को मात देने के लिए लगवाया टीका
विज्ञापन
हाथरस : अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले युवक को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी और मौके पर मौजूद पूर्व स?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना को मात देने के लिए शहर के लोगों में उत्साह है। शनिवार को आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले निस्वार्थ सेवा संस्थान के सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली। इस दौरान समाजसेवियों ने टीकाकरण कराने आए लोगों को कोविड से बचाव के साथ प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह भी दी।
शिविर का शुभारंभ संस्था के संस्थापक विष्णु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल आदि ने पूजा-अर्चना कर और बांके बिहारी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बारिश में भीगते हुए शहर के लोग कोरोना को मात देने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। संस्था की ओर से फूड कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर शिविर में पहुंचे पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने टीकाकरण के लिए आए लोगों के खुद पंजीकरण किए। संस्था के पदाधिकारियों ने उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि कोरोना का मात देने के लिए दवाई और कड़ाई दोनों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग इसके प्रति सचेत रहें और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें। कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करें। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि अब तक 50 प्रतिशत से अधिक शहरवासियों को टीका लग चुका है। लोग टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुनीत आर्य ने कहा कि जब किसी कार्य में युवाओं की भूमिका हो तो मुहिम जन आंदोलन का रूप ले लेती है। संस्था के संस्थापक विष्णु अग्रवाल ने अमर उजाला व टीकाकरण के लिए आए लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
टीकाकरण में सहयोग करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव नीरज गोयल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, नितिन अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सुभाष उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, सारांश टालीवाल, टिंकू राणा, प्रेम पोद्दार, रितिक बंसल, सर्वांग दीप अग्रवाल, मदन मोहन गौड़, हरिमोहन अग्रवाल, विनीता, बीना कुमारी आदि मौजूद थे। संवाद