फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Suspicious death of a married woman in Sadabad; body found hanging

Hathras News: सादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव

Mon, 26 Oct 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 26 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a married woman in Sadabad; body found hanging
सुजाता  - फोटो : samvad
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी भगता में 26 वर्षीय विवाहिता सुजाता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वह अपने कमरे में जंगले के सहारे फंदे पर लटकी मिली। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सक के अनुसार महिला के गले पर फंदे के निशान थे। सुजाता का पति राजा वृंदावन क्षेत्र के एक मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। राजा ने बताया कि वह कई दिन की छुट्टियों के बाद रविवार को ही घर से सुबह निकला था। उसे दोपहर को सुजाता की मृत्यु की खबर मिली। पति ने एक दिन पहले सुजाता को करवाचौथ के पर्व की खरीदारी भी कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed