{"_id":"626443d4f23a3b76c45677e1","slug":"hathras-vaccination-will-be-done-by-organizing-camp-in-basic-schools-hathras-news-ali289968370","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेसिक स्कूलों में शिविर लगाकर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेसिक स्कूलों में शिविर लगाकर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर टीकाकरण शिविर की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, बेसिक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 12-14 वर्ष तक के छात्र छात्राओं को प्रथम डोज व 15-17 आयु वर्ग वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम एवं द्वितीय डोज लगवाने के लिए विद्यालय स्तर पर शिविर लगाया जाएगा। सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय से इसके लिए कार्ययोजना मांगी गई है। नोडल के माध्यम से बीआरसी पर कार्य योजना जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी बीएसए उदित कुमार ने बताया कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनिवार्य रूप से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। संवाद