फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Use your vote to strengthen democracy: BSA

हाथरस : अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को करें मजबूत : बीएसए

Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Use your vote to strengthen democracy: BSA
स्वीप योजना के तहत गांव मोतीगढ़ी में जागरूकता रैली निकालते अधिकारी। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव मोतीगढ़ी, मंस्याकला और गुरसौटी में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शाहीन और खंड शिक्षाधिकारी शुभम कुमार ने स्वीप योजना के तहत घर-घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। गांव मोतीगढ़ी में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर भी ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने लोगों से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि 20 फरवरी को सभी मतदाता अपने कामों को छोड़कर पहले मतदान करें। महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है, वह स्वयं मतदान करें और अपने आस-पड़ोस तथा परिवारीजनों को भी मतदान करने के लिए अवश्य मतदान केंद्र पर भेजे।
विज्ञापन

अपने मत का प्रयोग कर अपने मनपसंद प्रतिनिधि को चुनकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान प्रदान करें। मतदान करने के लिए सभी को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं रखा गया है। खंड शिक्षाधिकारी शुभम कुमार ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की संपूर्ण प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसका सभी लोग पालन करते हुए शांतिपूर्ण मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली में सादाबाद इंटर कॉलेज की टीम बनी विजेता
स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सादाबाद इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें रंगोली और भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में मंजू शर्मा प्रथम, मोहित वर्मा द्वितीय और हरिओम तृतीय स्थान पर रहे।

रंगोली प्रतियोगिता में सिमरन व सादाबाद इंटर कॉलेज की टीम प्रथम, विभा यादव व शिखा द्वितीय, फिजा व किरन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में बीएसए शाहीन, तहसीलदार अनिल कुमार, खंड शिक्षाधिकारी शुभम कुमार ने मतदान के प्रति जागरूकता जगाई। मौके पर रंधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेश शरण शर्मा, गोविंद रावत, अमरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed