फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Use social media in a safe way: SP

हाथरस : सुरक्षित तरीके से करें सोशल मीडिया का प्रयोग : एसपी

Fri, 29 Apr 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Use social media in a safe way: SP
अमर उजाला फाउंडेशन के तहत संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबो? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस को निडर होकर अपने साथ या अपने आस-पड़ोस में संभावित अपराध के बारे सूचना दें। पुलिस आपके साथ है और पूरी तरह से आपकी मदद के लिए तैयार है। यह उद्गार पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य ने बृहस्पतिवार को संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज की सीनियर विंग में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान दौर में साइबर अपराधियों से बेहद सतर्क रहने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी निजता का ख्याल रखते हुए इसका सुरक्षित प्रयोग करें।
एसपी ने कहा कि हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है, जिन पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है और समय से उनका निस्तारण कराया जाता है। एसपी ने जिले में गठित एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीमों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल-कॉलेज व कोचिंग संस्थान के आसपास और ऐसे स्थान, जहां महिलाओं एवं बालिकाओं का अधिक आवागमन होता है, वहां सादे वस्त्रों में और निजी वाहनों से एंटी रोमियो स्क्वॉयड सक्रिय रहता है। इन स्थलों पर अनावश्यक रूप से मौजूद शोहदों व मनचलों को सख्त हिदायत दी जाती है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

एसपी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के संबंधित अपराधों के बारे में जागरुक किया। एसपी ने कहा कि तकनीकी के विकास के चलते अपराधी अपराध करने के नये-नये तरीके ईजाद कर रहे हैं। आजकल प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल फोन व इंटरनेट का प्रयोग कर रहा हैं। इंटरनेट के प्रयोग किए जाने की जानकारी के अभाव में कई लोग साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी निजता का ख्याल रखते हुए उसका सुरक्षित प्रयोग करें। इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म) के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाकर लोगों को परेशान करना, पैसों की मांग करना, पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देना आदि तरह के अपराध होते हैं। ऐसे अपराधों से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अत: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट पर अज्ञात व्यक्तियों की रिक्वेस्ट बिल्कुल स्वीकार न करें। अपनी प्रोफाइल को हमेशा लॉक कर के रखें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह मोबाइल फोन का यूज करें, मिस यूज न करें। उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों व सुरक्षा संबंधी सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।

सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी निडर होकर पुलिस को सूचनाएं दें। उनका नाम गोपनीय रहेगा। पुलिस हर मदद को तैयार है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी का कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जोशीला स्वागत किया। उन्हें फूलमाला पहनाई गई और बुके भेंट किए। संचालन चन्ना सर ने किया। अंतर में ग्रेगरी सर ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed