फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Urvashi was honored for coming first in the dance competition held in Delhi

हाथरस : दिल्ली में आयोजित डांस प्रतियोगिता में प्रथम आने पर उर्वशी का हुआ सम्मान

Wed, 16 Mar 2022 10:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Urvashi was honored for coming first in the dance competition held in Delhi
मेडल व ट्रॉफी के साथ उर्वशी गर्ग। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

नौ मार्च को दिल्ली में आयोजित एक डांस प्रतियोगिता में प्रथम आने पर सादाबाद की उर्वशी को सम्मानित किया गया। उर्वशी ने बताया कि उन्हें डांस की प्रेरणा अपनी दीदी वर्षा से मिली। उर्वशी अपनी दीदी और पापा सुनील गर्ग और मां शशि गर्ग को बहुत सर्पोटिव बताती हैं। डांस सिखाने में उनकी दीदी ने उनका काफी सहयोग किया।
उर्वशी ने बताया कि वह अपने डांस के पैशन को आगे बढ़ाना चाहती हैैं। नए डांस मूव्स सीखना उन्हें बहुत पसंद है। यू टयूब पर नामी कोरियोग्राफर्स की वीडियोज देखना भी उन्हें बहुत पसंद है। फिलहाल वह मैक्स डांस फिटनेस स्टूडियो में डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं, जहां उन्हें उनके मैक्स सर डांस की सभी तरह की स्टाइल सिखा रहे हैं।
विज्ञापन

वह डांस ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें डांस में सबसे अधिक हिपहॉप, क्लासिकल और फ्री स्टाइल डांस करना बेहद पसंद है। उनका सपना है कि वह रियल्टी शोज में जाकर अपना, अपने परिवार का और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में दिल्ली में नौ मार्च को हुए डांस प्रतियोगिता में प्रथम रही थी। इसके अलावा अलीगढ़ में दो मार्च और हाथरस में 23 फरवरी को आयोजित डांस प्रतियोगिता में भी फर्स्ट विनर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed