{"_id":"6161e1e38ebc3ed091349c94","slug":"hathras-uproar-over-death-of-woman-during-treatment-hathras-news-ali27533355","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
हाथरस : निर्मला देवी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक निजी नर्सिँग होम में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना के बाद इलाका पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। गुस्साए परिजनों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया और फिर परिवार के लोग शव को लेकर चले गए।
शहर के मोहल्ला नवीपुर निवासी निर्मला देवी (55 वर्ष) पत्नी बुद्घ प्रकाश गौतम को बृहस्पतिवार को बुखार आया। परिजन उन्हें शहर के सरस्वती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लेकर पहुुंचे। आरोप है कि यहां चिकित्सक ने उनकी डेंगू की जांच कराई। मृतक महिला के बेटे गौरव ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें डेंगू बताते हुए बृहस्पतिवार की शाम को चार बजे अस्पताल में भर्ती कर लिया। उसी दिन से उपचार शुरू हो गया। परिजनों के मुताबिक शनिवार को डॉक्टर ने उनकी मां की हालत ज्यादा खराब बताते हुए कहीं दूसरी जगह ले जाने की बात कही, जबकि महिला की मौत हो चुकी थी।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों से उन्हें जो उपचार दिया गया, उसके बारे में जानकारी लेना चाहा तो आरोप है कि परिजनों के साथ कर्मचारी अभद्रता करने लगे। इस बात को लेकर परिजनों को गुस्सा आ गया और वह हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस यहां पर पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों को पुलिस कर्मियों ने समझाया, जिसके बाद वह शांत हुए और फिर शव को लेकर चले गए। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों का बस इतना कहना था कि उनके साथ अस्पताल के कर्मचारी ने अभद्रता कर दी थी। परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। संवाद