{"_id":"61799db76d50b1102f4f5bc7","slug":"hathras-uproar-again-at-kribhco-center-farmers-on-the-road-in-the-village-in-may-sadabad-news-ali276840219","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कृभको केंद्र पर फिर से हंगामा, गांव मई में सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कृभको केंद्र पर फिर से हंगामा, गांव मई में सड़क पर उतरे किसान
विज्ञापन
कृभको केंद्रपर खाद लेने पहुंची महिलाएं।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र में खाद के लिए हायतौबा मची हुई है। बुधवार को दूसरे दिन भी राया रोड स्थित कृभको केंद्र पर खाद के लिए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सुबह जैसे ही खाद का स्टॉक केंद्र पर पहुंचा किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को कतार में लगवाकर खाद का वितरण कराया। इस दौरान किसानों की पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हो गई। इधर, गांव मई स्थित समिति पर भी खाद के लिए हायतौबा मची रही। किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि अभी आलू बुआई समय चल रहा है। लेकिन पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने की वजह से किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। इससे फसलों की बुआई में देरी हो रही है। बाजारों में भी निर्धारित कीमत से अधिक पर खाद की बिक्री की जा रही है। बुधवार को भी राया रोड स्थित कृभको केंद्र पर अल सुबह ही काफी संख्या में किसान खाद लेने पहुंच गए।
सुबह करीब नौ बजे जैसे ही ट्रक के जरिये खाद का स्टॉक केंद्र पर पहुंचा तो खाद के लिए किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी हंगामे और जद्दोजहद के बाद सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ किसानों की लाइन लगवाई और ट्रक से गोदाम में खाद की अनलोडिंग कराई। इसके बाद किसानों को खाद का वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
दिन भर खाद के लिए हंगामा होता रहा। कुछ किसानों की शिकायत है कि वह खाद के लिए कई दिन से केंद्र के चक्कर काट रहे हैं और लाइन में खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। इधर, गांव मई में भी खाद के लिए परेशान किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। यहां भी काफी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे थे।