फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: UP Board: Now the government will take the final decision on the determination of examination centers

हाथरस : यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर अब सरकार लेगी अंतिम निर्णय

Wed, 02 Feb 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: UP Board: Now the government will take the final decision on the determination of examination centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अब शासन की मुहर लगना बाकी है। विद्यालय संचालक अब शासन की ओर टकटकी लगाए हुए देख रहे हैं। इधर, कुछ कॉलेज संचालक शासन स्तर से खुद के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाए जाने की फिराक में भी लगे हुए हैं।
बता दें कि 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 93 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिन पर दसवीं के 25206 और हाईस्कूल के 20174 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र निर्धारण सूची पर आईं आपत्तियों के बाद जिला परीक्षा समिति ने आठ विद्यालयों को सूची से बाहर कर दिया है तो वहीं नौ विद्यालयों को केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा समिति ने केंद्रों की सूची पर अपनी रिपोर्ट लगाकर शासन को भेज दी है। जिसके बाद अब स्थानीय स्तर पर कुछ न होता देख केंद्र बनवाने की चाह में कुछ विद्यालय संचालक अब शासन तक की दौड़ लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमने आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को 93 केंद्रों की सूची भेज दी है। शासन स्तर से अंतिम निर्णय लेकर सूची को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। - रीतू गोयल, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed