फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: UP board exam will be conducted on thread-stitched answerbooks

हाथरस : धागे से सिली हुईं उत्तरपुस्तिकाओं पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Thu, 18 Mar 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: UP board exam will be conducted on thread-stitched answerbooks
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। इस बार शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए नया तरीका अपनाया है। इस बार धागे से सिली हुईं उत्तरपुस्तिकाओं पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में हाईस्कूल की 50 हजार और इंटरमीडिएट की एक लाख 15 हजार उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आ चुकी हैं। बाकी उत्तर पुस्तिकाओं के आने का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में तेजी आ गई है। विभाग द्वारा हाईस्कूल की एक लाख 30 हजार अ उत्तर पुस्तिका और 70 हजार ब उत्तर पुस्तिका की मांग परिषद को भेजी गई है, जबकि हाईस्कूल की 50 हजार अ उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के लिए एक लाख 25 हजार अ और 65 हजार ब उत्तर पुस्तिकाओं की मांग भेजी गई है। इनमें से एक लाख 15 हजार अ उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं।
विज्ञापन

इसी सप्ताह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब सवा दो लाख उत्तर पुस्तिकाएं आना बाकी हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने हर उत्तर पुस्तिका पर अलग-अलग कोड दर्ज किया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की खासियत यह है कि उन्हें धागे से सिला गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि पिन लगी होने पर उत्तर पुस्तिकाओं के पेज बदलने की संभावना रहती थी। इस तरह की शिकायतों को देखते हुए उत्तर पुस्तिकाओं में यह नया बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

92 केंद्रों पर 48,736 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
24 अप्रैल से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 48,736 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 25,859 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 22,877 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं को अक्रूर इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है।
आसान नहीं होगा उत्तरपुस्तिका के पेज बदलना
यूपी बोर्ड परीक्षा में अभी तक पिन लगी उत्तरपुस्तिकाएं आती रही हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं की पिन निकालकर पेज बदल दिए जाते थे। इस हरकत को रोकने के लिए इस बार उत्तरपुस्तिकाओं की धागे से सिलाई की गई है। इससे पेजों को निकालना आसान नहीं होगा। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए एक मुख्य संकलन और दो उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं।
नंबर से होगा उत्तर पुस्तिका का वितरण
उत्तर पुस्तिकाओं को इस बार नंबर से वितरित किया जाएगा, ताकि पता चल सके कि कौन सी उत्तर पुस्तिका किस विद्यालय में पहुंची है। कई बार उत्तर पुस्तिकाएं विद्यालय के बाहर लिखे जाते हुए पकड़ी गई हैं मगर पता नहीं चल सका है कि वह उत्तर पुस्तिका कहां की थीं।

इस बोर्ड परीक्षा को पूर्ण रूप से नकल विहीन कराने की तैयारी है। धागे से सिली हुईं उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। इनके पेज नहीं बदले जा सकेंगे। इन उत्तर पुस्तिकाओं पर कोडिंग भी है। हाईस्कूल की करीब 50 हजार और इंटरमीडिएट की एक लाख 15 हजार उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। इन्हें अक्रूर इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। शेष उत्तर पुस्तिकाएं भी जल्द प्राप्त हो जाएंगी।
-ऋतु गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed