फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: UP board exam preparation almost complete in district

हाथरस: जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी

Tue, 11 Feb 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: UP board exam preparation almost complete in district
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारी लगभग पूरी
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे गए प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं
जनपद से लखनऊ तक हो रही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब उन तैयारियों का जिम्मेदार अधिकारी जायजा लेने में जुटे हैं, ताकि परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही कमियों को पूरा किया जा सके। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्रपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से ऑन लाइन हो रही है।
18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए जिलेभर में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन्हें चार जोनल व 15 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं छह उडन दस्ते बनाए गए हैं। जिनकी निगरानी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 48750 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शासन से नामित नोडल अधिकारी किसी भी दिन जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार जहां पर परीक्षार्थियों की संख्या घटी है, वहीं पर परीक्षा केंद्र भी कम हो गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्रपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। जिन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

इन कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी जिला व लखनऊ में बैठे अधिकारी कर रहे हैं। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियंा पूरी हो चुकी हैं, जहां पर भी कुछ कमियां निरीक्षण में मिल रही हैं, उन्हें परीक्षा से पूर्व कराए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि नकल विहीन व सुचिता पूर्ण परीक्षा कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed