{"_id":"5ea9c2cc8ebc3e909f68e68b","slug":"hathras-up-board-exam-evaluation-may-start-from-may-4-hathras-news-ali2325146121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चार मई से हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चार मई से हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की शुरुआत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार मई से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर डिप्टी सीएम ने शिक्षामंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बैठक भी की है।
उल्लेखनीय है के यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन शहर के रामबाग इंटर कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज और अक्रूर इंटर कॉलेज में मार्च में शुरू हुआ था, लेकिन लॉकडाउन के कारण तीन दिन चलने के बाद मूल्यांकन पर रोक लग गई। 25 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू होने की बात सामने आई, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिर से मूल्यांकन आगे टल गया, अब फिर से मूल्यांकन शुरू होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है, जिसमें चार मई से मूल्यांकन शुरू होने की बात कही जा रही है।
डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। शासन के निर्देशानुसार ही मूल्यांकन संबंधी कार्रवाई की जाएगी।