फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Unfit vehicles taking children to school, life may be in danger

हाथरस : बच्चों को स्कूल ले जा रहे अनफिट वाहन, खतरे में पड़ सकती है जान

Thu, 28 Apr 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Unfit vehicles taking children to school, life may be in danger
हाथरस : स्कूली बच्चों को लेकर जाती मारुति वैन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद स्कूलों का संचालन फिर शुरू हो गया है। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले कई अनफिट वाहन सड़कों पर घूम रहे हैं। इस कारण बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है। चेकिंग में यह सामने आया है कि जिले में 29 वाहन अनफिट हैं। यह मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।
जिले में काफी ऐसे वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं, जिनकी वजह से बच्चों की जान खतरे में रहती है। ई रिक्शा, मारुति वैन से भी स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर भेजा जा रहा है। खेदजनक पहलू यह है कि जब कोई हादसा हो जाता है तो स्कूल संचालक यह कहकर पीछे हट जाते हैं कि उनका इस वाहन से कोई मतलब नहीं है। स्थानीय प्रशासन भी इस पर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन

अनफिट वाहन मालिकों को दे चुके हैं नोटिस
हाथरस। पिछले दिनों 182 स्कूली वाहनों को मानक की कसौटी पर परखा गया था। 153 वाहन नियमों पर खरे उतरे। इन वाहनों में बच्चों के बैठने की सीट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र आदि लगे हुए थे। 29 वाहन जांच में अनफिट मिले थे। इन वाहन स्वामियों को एआरटीओ प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि नोटिस की नियत अवधि में वाहनों की दशा नहीं सुधारते हैं और सड़कों पर दौड़ते मिले तो इन्हें संबधित थाने में बंद कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अनफिट वाहन यदि सड़क पर दौड़ते मिले तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक यह देख लें कि वह बच्चों को जिन वाहनों में स्कूल भेज रहे हैं, वह कैसी स्थिति में है। वाहन जर्जर हालत में तो नहीं है। वाहन पर संबधित स्कूल के प्रधानाचार्य का फोन नंबर अंकित है या नहीं। आपातकालीन खिड़की आदि का इंतजाम है या नही। वैसे विभाग ऐसे वाहनों पर लगातार नजर रखने के साथ कार्रवाई भी कर रहा है। ऐसे वाहनों की सूचना विभाग को भी दें।
-नीतू सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed