फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Under the mantra of winning elections, the booths of the booths are being searched

हाथरस : बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के तहत भाजपाई छान रहे बूथों की खाक

Sun, 13 Dec 2020 09:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Under the mantra of winning elections, the booths of the booths are being searched
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा आलाकमान की सीधी नजर पंचायत चुनाव पर है। भाजपा इस चुनाव को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के सहारे लड़ेगी। वहीं वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपाई बूथों की खाक छान रहे हैं। आला कमान का साफ कहना है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपाई बीएलओ के साथ वोटर लिस्ट में मतदाताओं को नाम बढ़वा रहे हैं। जो लोग स्वर्ग सिधार गए हैं। उन नामों को कटवा रहे हैं। रविवार को कई स्थानों पर भाजपाइयों ने पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथों पर पहुंचे।
रविवार को नव मतदाता बनाने की अभियान के अंतिम दिन हाथरस मंडल प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह, एवं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, एवं नगर कमेटी द्वारा 48 बूथों का निरीक्षण किया गया। भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर नए मतदाताओं को बनाने के लिए उनके फार्म भरने में उनका सहयोग किया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने रामबाग इंटर कॉलेज, सेठ हरचरण दास इंटर कॉलेज,विद्यापति स्कूल,बांगला इंटर कॉलेज ,सुरजोबाई इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण के दौरान मास्टर सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसमा देवी मदनावत,लीलावती पुंडीर, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,हरीश सैंगर, धीरज जैन,सुनील वर्मा एड , दिनेश शर्मा, हुमायूं खान, प्रदीप सिंह, अमित गुप्ता गोला, अंकित गौड़,भूपेंद्र कौशिक थे। वहीं मीतई मंडल के अध्यक्ष धर्मेद्र उपाध्याय एवं महामंत्री राकेश शर्मा अनाड़ी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सरस्वती इंटर कालेज, डीआरबी इंटर कालेज, आरडी इंटर कालेज आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर मूलचंद्र वार्ष्णेय, मोहन पंडित, अशोक कुमार, नंदनी देवी, शिवम भारद्वाज, पवन कुमार शर्मा, गगन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed