{"_id":"5fc1448a8ebc3e9bcf5c7edf","slug":"hathras-two-youths-robbed-from-the-couple-arrested-with-loot-hathras-news-ali2497666198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दंपती से लूटपाट करने वाले दो युवकों को लूट के सामान सहित किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दंपती से लूटपाट करने वाले दो युवकों को लूट के सामान सहित किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
मथुरा रोड पर कंचना फाटक के निकट बुधवार को एक बाइक सवार दो लोगों ने राया क्षेत्र की रहने वाले एक दंपती के साथ लूटपाट की थी। अब मुरसान पुलिस ने लूट के आरोपी दोनों युवकों को लूट के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि अवनीश पुत्र हरिप्रसाद निवासी गांव विजई थाना राया मथुरा बुधवार की रात करीब सात बजे अपनी पत्नी खुशबू के साथ बाइक से मुरसान से अपने गांव जा रहा था। कंचना फाटक के निकट एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और उसकी पत्नी खुशबू की गोद में रखे बैग को लेकर भाग गए थे। इसका मुकदमा अवनीश ने कंचना के रहने वाले हेमंत पुत्र जुगेंद्र व उसके साथी के नाम दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार की रात को मुरसान पुलिस ने दंपती से लूट करने वाले हेमंत सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह व गीतम पुत्र मानसिंह निवासीगण कंचना मुरसान को कंचना फाटक के निकट से लूटे गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि दंपती से लूट करने वाले हेमंत सिंह व गीतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास लूटे गए सामान में चार खड़ुआ, दो साड़ियां सहित अन्य कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।