{"_id":"61954287cdb46e5c7c6d60eb","slug":"hathras-two-youths-returning-from-marriage-died-in-an-accident-hathras-news-ali2783934184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शादी से लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शादी से लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत
विज्ञापन
हाथरस : बाईपास पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा-अलीगढ़ रोड के बाईपास पर हतीसा पुल के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। वह अलीगढ़ से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी बंटी (25) पुत्र चंद्रपाल और विकास (23) पुत्र मुकेश मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए अलीगढ़ गए थे। वहां से देर रात दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच हतीसा पुल पर अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के गांव व रिश्तेदारी के लोगों की भारी भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। संवाद
विज्ञापन
... आखिर हादसे के बाद कहां गई मृतकों की बाइक
हाथरस। इस दुर्घटना के बाद इन युवकों की बाइक का पता नहीं चल सका है। इससे तमाम तरह के सवाल भी लोगों के जेहन में कौंध रहे हैं। दोनंो जिस बाइक पर सवार थे, उस बाइक का पता नहीं चला है। इस सवाल का जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है कि आखिर मृतकों की बाइक कहां गई। पुलिस यह मान रही है कि हो सकता है कि बाइक उस वाहन में उलझी हुई चली गई हो, जिससे दुर्घटना हुई थी। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है। संवाद