फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two youths returning from Holi together died in an accident

हाथरस : होली मिलकर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two youths returning from Holi together died in an accident
राहुल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

नानऊ सासनी संपर्क मार्ग स्थित गांव ऊतरा के निकट रविवार की रात एक अज्ञात वाहन ने दो युवकों को टक्कर मार दी। सूचना पाकर ग्रामीण एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की तहरीर मृतक के भाई बौबी पुत्र प्रेम बाबू ने थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, गांव अकबरपुर निवासी प्रेमबाबू के पुत्र राहुल (30) व भोले खां के पुत्र अफरोज (28) रविवार की सुबह बाइक से राहुल के अलीगढ़ स्थित आवास पर गए थे।
विज्ञापन

होली मिलन के बाद रविवार की देर रात अपने गांव लौट रहे थे। नानऊ रोड स्थित गांव ऊतरा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जगह से कोई बाइक नहीं मिली है। ऐसी चर्चा है कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाली गाड़ी बाइक को भी खींचकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ दो युवकों के शव देख सबकी आंखें हुईं नम
गांव अकबरपुर में एक सात दो युवकों का शव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। राहुल की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं है। जबकि अफरोज की शादी करीब पांच साल पूर्व हुई थी। अफरोज के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। अफरोज अपने परिवार में अकेला ही कमाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed