{"_id":"5e6a7c548ebc3ea7f5796a51","slug":"hathras-two-youths-died-after-drinking-beer-lying-in-the-field-sasni-news-ali228918436","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खेत में पड़ी बीयर पीकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खेत में पड़ी बीयर पीकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
1- ग्राम छौड़ा गढौआ में काली मेले का फीता काट कर उदघाटन करते पूर्व प्रधान 1 2- ग्राम नगला पौपा में मृत?
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
गांव नगला पोपा में मंगलवार की सुबह रास्ते में मिली बीयर की बोतल पीने से दो युवकों की हालत खराब हो गई। अलीगढ़ में इलाज के दौरान उसी दिन दोनों की जान चली गई। मौत के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच की मांग की है। अग्रिम जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रखा गया है।
विनोद (22) पुत्र कुंवरपाल एवं सौरभ (23) पुत्र वेदप्रकाश मंगलवार की सुबह शौच के लिए गांव के जंगल में गए थे। वहां से लौटते समय उन्हें रास्ते में एक बीयर की बोतल मिली। इसमें भरा तरल पदार्थ पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में सासनी के निजी अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों के परिवार वाले अलीगढ़ में दो निजी अस्पतालों से दिखाने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बिना पोस्टमार्टम के परिवार वालों को दोनों शवों को ले जाने की इजाजत नहीं दी। उनकी सूचना पर अलीगढ़ के सिविल लाइन थाने की पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार वालों ने घटना की तहरीर देकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मृत युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस कारण विसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
-अश्विनी कौशिक, प्रभारी निरीक्षक सासनी

विनोद का फाइल फोटो।- फोटो : SASNI