फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two trees of Hasayan and Sahpau included in the heritage

हाथरस : हसायन और सहपऊ के दो वृक्ष विरासत में शामिल

Fri, 17 Sep 2021 08:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two trees of Hasayan and Sahpau included in the heritage
हाथरस : गांव अंडौली स्थित विरासत वृक्ष। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

100 साल या उससे पुराने वृक्षों को शासन विरासत वृक्षों की सूची में शामिल कर रहा है। जिले के भी दो वृक्ष विरासत वृक्ष में शामिल होंगे। अधिकारी इन पर नजर रखेंगे और इनका पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि साल-दर-साल सरकार द्वारा पौधरोपण को बढ़ाया जा रहा है। इस वर्ष जिले में करीब 25 लाख पौधों का रोपण किया गया है। नये पौधों को लगाने के साथ पुराने वृक्षों को सरकार द्वारा सहजने की तैयारी की जा रही है। शासन स्तर से बीते महीने 100 साल या उससे अधिक पुराने वृक्षों की सूची मांगी गई। वन विभाग केक अफसरों ने मुरसान, सादाबाद, हसायन और सिकंदराराऊ आदि क्षेत्रों के पांच वृक्षों की सूची शासन को भेजी।
विज्ञापन

पांच में से दो वृक्ष विरासत के मानकों पर खरे उतरे हैं। हसायन के गांव अंडौली में एक बरगद व सहपऊ के गांव बाबली में पीपल के वृक्ष शामिल हैं। अब सरकार द्वारा इन स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने की तैयारी शुरू की जाएगी। लोग इन वृक्षों का इतिहास भी जानेंगे। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि विरासत में शामिल करने के लिए पांच पौधों की सूची भेजी गई थी, जिसमें सादाबाद व हसायन का एक-एक वृक्ष शामिल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed