फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two teachers suspended for factionalism in school

हाथरस : स्कूल में गुटबाजी के आरोप में दो शिक्षिकाएं निलंबित

Sat, 12 Mar 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two teachers suspended for factionalism in school
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्कूल में गुटबाजी कर माहौल को खराब करने और विभाग की छवि पर धब्बा लगाने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संविलियन विद्यालय सासनी देहात की दो शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इनके खिलाफ हुई शिकायत के बाद कराई गई विभागीय जांच में आरोप सही मिलने पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
विकास खंड सासनी के संविलियन विद्यालय सासनी देहात में कार्यरत शिक्षिकाओं के बीच चल रहे आपसी विवाद की जांच करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सासनी और बीईओ हाथरस को दिए गए थे। दोनों अधिकारियों ने जांच में पाया कि संविलियन विद्यालय सासनी देहात में शिक्षकों ने आपस में दो गुट बना रखे हैं। दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं। जांच में यह बात सामने आई कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका मंजूलता और सुधा राजन डवास जब से विद्यालय में पहुंची हैं। तभी से विद्यालय में आपसी झगड़े शुरू हो गए हैं। इसके बाद से दोनों शिक्षिकाओं द्वारा एक-दूसरे को परस्पर नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। अमर्यादित आचरण किया जा रहा है, जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है और विद्यालय का वातावरण भी दूषित हो रहा है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में विवाद के कारण किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसी वजह से बीएसए ने सुधा राजन डवास और मंजूूलता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में सुधा राजन डवास को प्राथमिक विद्यालय कछपुरा रोड मुरसान और मंजूलता को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहोरी हसायन में संबद्ध किया गया है। बीएसए शाहीन ने बताया कि दो सदस्यीय कमेटी ने जांच की थी। आरोप सही पाए गए हैं, जिससे यह बात स्पष्ट हुई है कि इनके आचरण से विभाग की छवि तो खराब हो ही रही है, स्कूल में कोई घटना भी हो सकती है। इसी वजह से यह कदम उठाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed