फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two sides clashed over the transaction of money, sticks and sticks went

हाथरस : रुपयों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे

Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two sides clashed over the transaction of money, sticks and sticks went
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के 11 महिला-पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जलेसर रोड स्थित गांव मिर्जापुर में दो पक्ष उस वक्त आमने सामने आ गए। जब उनके बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक दूसरे के ऊपर हमलावर हो गए। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से मनीषा देवी पत्नी गजराज सिंह, लटूरी सिंह पुत्र बाबूलाल, विपिन पुत्र लटूरी सिंह और विनोद कुमार पुत्र लटूरी सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भूपेंद्र सिंह पुत्र मोहनलाल, मोहनलाल, कमलेश, सूरज कुमारी, रमेश और रानी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed