फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two people died of fever in Barai Shahpur

हाथरस : बरई शाहपुर में बुखार से दो लोगों की मौत

Sun, 17 Oct 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two people died of fever in Barai Shahpur
हाथरस : गांव बरई शाहपुर में बुखार से दो मौतों के बाद मरीजों का स्वास्थ परीक्षण करती सीएचसी की टीम। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गांव देवर पनाखर, कपसिया और गौसगंज में डेंगू का डंक तीन लोगों की जिंदगियां निगल चुका है। रविवार को क्षेत्र के गांव बरई शाहपुर में दो लोगों की बुखार से और मौत हो गई। मौतें होने के बाद स्वास्थ विभाग हरकत में आया। गांव में जाकर शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और ग्रामीणों को दवा का वितरण किया गया। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
बता दें कि गांव निवासी नत्थू सिंह (75 वर्ष), कालीचरन (65 वर्ष) को कई दिन से बुखार आ रहा था। गांव के झोलाछाप से गरीबों से इलाज कराया, लेकिन बुखार काबू में नहीं आया। अंतत : रविवार को दोनों की मौत हो गई। सूचना पर सीएचसी की टीम तत्काल गांव पहुंच गई। कई जगह ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिस तरह कोरोना से ताबड़तोड़ मौतों का सिलसिला हुआ था, ठीक उसी तरह बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। इस बार जैसा संचारी रोगों का प्रकोप नजर आ रहा है, वैसा पहले कभी नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed