फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two people arrested with 25 pounds of alcohol

हाथरस : शराब के 25 पौवों के साथ दो लोग गिरफ्तार

Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two people arrested with 25 pounds of alcohol
हाथरस : आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो अभियुक्त। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी हाथरस सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना सादाबाद के अंतर्गत मई व जटोई में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर आकस्मिक दबिश दी।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान ग्राम जटोई में जितेंद्र निवासी ग्राम सीतरापुर थाना सादाबाद व बिस्सा निवासी ग्राम जटोई थाना सादाबाद को 25 पौवे प्रत्येक में 200 एमएल कुल पांच लीटर अवैध देसी मदिरा ब्रांड गुड इवनिंग मय दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ दो पहिया वाहन से शराब की अवैध बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। टीम में कृष्ण मुरारी सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो सादाबाद व उप निरीक्षक सलामुद्दीन खां थाना सादाबाद मय टीम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed